केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 नए औद्योगिक स्मार्ट शहरों को मंजूरी दे दी है। इसमें 28,602 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन परियोजनाओं से भारत में इंडस्ट्रियल शहरों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।
Industrial Smart Cities: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज देशभर में 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है। इन प्रोजेक्ट की कुल लागत 28602 करोड़ रुपये होगी। वैष्णव ने कहा कि ये इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत बनाए जा रहे हैं।
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे करीब 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 30 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावनाएं पैदा होंगी। प्लगइन प्ले और वॉक-टू-वर्क कॉन्सेप्ट पर काफी फोकस रहेगा। आज दुनिया भर से मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां भारत की ओर शिफ्ट हो रही हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हो, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हो या डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ये सभी भारत की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। ये कॉरिडोर और ये औद्योगिक क्षेत्र परियोजनाएं उस बदलाव को तेज करेंगी।
(From: Jansatta Hindi)